{"_id":"6aa44285bda4454a45039f67","slug":"siddharthnagar-news-demand-to-include-shiksha-mitras-in-the-special-tet-memorandum-submitted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164443-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्पेशल टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग, सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्पेशल टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग, सौंपा मांगपत्र
Fri, 11 Sep 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री के नाम बीएसए को सौंपा ज्ञापन, नवंबर में प्रस्तावित परीक्षा में मौका देने की मांग
सिद्धार्थनगर। नवंबर 2026 में प्रस्तावित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) में शामिल किए जाने की मांग को लेकर जिले के शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को आवाज बुलंद की। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर विशेष टीईटी में आवेदन और प्रतिभाग करने का अवसर देने की मांग की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ल की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया कि शिक्षामित्र करीब 25 वर्षों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को स्थायी और ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नवंबर में प्रस्तावित विशेष टीईटी के लिए शिक्षामित्रों को पात्र मानते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी, रामजीत मौर्य, प्रदीप शर्मा, हरीश आर्य, दीप नारायण, अजीमुद्दीन, रामसुख चौधरी सहित अन्य शिक्षामित्र शामिल रहे।