फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand for train halts at Uska Bazar station

Siddharthnagar News: उसका बाजार स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand for train halts at Uska Bazar station
- व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को 10 किमी दूर सिद्धार्थनगर जाना पड़ता है
विज्ञापन

- विजय यादव पहलवान की अगुवाई में नागरिकों ने डीएम कार्यालय में सौंपा मांगपत्र
उसका बाजार। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर उसका बाजार रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। विजय यादव पहलवान की अगुवाई में नागरिकों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र सौंपा।
उनका कहना है कि उसका बाजार बड़ा व्यापारिक क्षेत्र है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारियों का आवागमन होता है। क्षेत्र के विद्यार्थी और मरीज भी उच्च शिक्षा व बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। नागरिकों के अनुसार, स्टेशन पर उपयुक्त यात्री ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को करीब 10 किलोमीटर दूर सिद्धार्थनगर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

ऐशबाग इंटरसिटी, गोमतीनगर एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर-बहराइच स्पेशल ट्रेन का पहले उसका बाजार में ठहराव होता था, जिसे अब हटा दिया गया है। इससे विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि उसका बाजार के व्यापारिक विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां से गल्ला, कपड़ा और चमड़े का कारोबार ट्रेनों के माध्यम से होता था। नागरिकों ने जनहित और क्षेत्र के व्यापारिक महत्व को देखते हुए प्रमुख ट्रेनों का ठहराव फिर से सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed