{"_id":"6a8c7d2afe624e50d907eef5","slug":"siddharthnagar-news-demand-for-investigation-and-action-regarding-the-alleged-departure-during-the-national-anthem-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-163367-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रगान के दौरान कथित रूप से चले जाने के मामले में जांच व कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रगान के दौरान कथित रूप से चले जाने के मामले में जांच व कार्रवाई की मांग
Mon, 24 Aug 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उन्नाव में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने का वीडियो सामने आया। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने मामले की निष्पक्ष जांच और प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।
रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ता सिद्धार्थनगर थाने पर पहुंचे। यहां एसओ को पत्र सौंपा। इसमें वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने, कार्यक्रम की उपलब्ध फुटेज और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर नियमानुसार एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। राष्ट्रगान के दौरान किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के आचरण को लेकर यदि कोई वीडियो सामने आता है तो उसकी निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी व्यक्ति का राजनीतिक या व्यक्तिगत रूप से अपमान करना नहीं बल्कि राष्ट्रगान और संविधान की गरिमा बनाए रखना है। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और यदि कोई विधि-विरुद्ध कृत्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, बदरे आलम, डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।