{"_id":"693864561acd2b6950073a40","slug":"siddharthnagar-news-demand-for-action-against-those-disturbing-communal-harmony-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149560-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
Tue, 09 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर स्थित तकिया बाबा मजार को लेकर उत्पन्न विवाद को लेकर मंगलवार को डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। वहां पर यथा स्थिति बरकरार रखने और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में विधायक सैय्यदा खातून ने बताया कि ग्राम हिसामुद्दीनपुर में एक गाटा तकिया बाबा मजार के नाम दर्ज है, तथा इसके संचालन व देखरेख के लिए एक संस्था पंजीकृत है। मजार पर सदियों से हर बृहस्पतिवार को हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग श्रद्धा से चादर, मिठाई और अन्य वस्तुएं चढ़ाने के लिए आते हैं, जिससे यह स्थल आपसी सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। विधायक ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि आठ दिसंबर सोमवार को नगर पंचायत बढ़नी चाफा के नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा अपने समर्थकों के साथ मजार परिसर में पहुंचे। इस दौरान दिया गया उनका भाषण सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मजार के विरोध में उत्तेजक बातें कही गई हैं। वीडियो में वे आगामी बृहस्पतिवार को मजार परिसर में हनुमान चालीसा पाठ कराने की धमकी देते भी नजर आ रहे हैं।
विधायक के अनुसार, यह कृत्य क्षेत्र के सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास है और ऐसा आगे भी दोहराए जाने की आशंका है। सैय्यदा खातून ने प्रशासन से मांग की कि मजार पर जाकर सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर तुरंत रोक लगाई जाए।