{"_id":"68e2b3b242345a9dd7033a62","slug":"siddharthnagar-news-danger-of-accidents-due-to-hanging-electric-wires-in-the-streets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-145876-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गलियों में बिजली के लटकते तारों से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गलियों में बिजली के लटकते तारों से हादसे का खतरा
Sun, 05 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। नपं क्षेत्र के तरैना में लटके बिजली के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बिजली निगम की अनदेखी के चलते गांव में तार झूल रहे हैं, जिसके कारण हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। कई बार बिजली निगम के अफसरों से शिकायत के बाद भी तारों की ऊंचाई नहीं बढ़वाई गई। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।
तरैना गांव में पिछले कई वर्षों से बिजली के तार लटक रहे हैं। बार-बार बिजली विभाग को अवगत कराने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है। इससे नगर के लोगों में रोष है। नगर के कई गलियों में बिजली का तार जमीन से कुछ ही दूरी पर लटक रहे हैं। इसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन तारों को कसने के लिए विभाग के कर्मचारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन उनकी ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार बेसहारा पशु इनकी चपेट में आ जाते हैं, जिसके कारण उनकी मौत तक हो जाती है।
बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नगर वासियों में शकील अहमद, जाहिद चौधरी, मो. अहमद, अतीकुर्रहमान आदि नगर वासियों में ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके की ओर से कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से बिजली के लटकते तारों को कसने की मांग की जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र रीवा के जेई कमल शर्मा का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली के तारों को ठीक किया जाएगा। जहां भी तारों की ऊंचाई कम है, उसे बढ़ाया जाएगा।