फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Danger of accident due to dilapidated pole

Siddharthnagar News: जर्जर पोल से हादसे का खतरा

Sun, 14 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Danger of accident due to dilapidated pole
खेसरहा। खेसरहा ब्लाॅक क्षेत्र के कोटया पांडेय गांव के किसानों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। करीब चार दशक पूर्व नलकूपों तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए लगाए गए पोल जर्जर होकर झुक गए हैं।
विज्ञापन

इन पर से होकर गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन खेतों के ऊपर खतरनाक तरीके से लटक रही है, जिससे किसान हर समय हादसे की आशंका में खेती करने को मजबूर हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग की उदासीनता किसानों में नाराजगी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

80 के दशक में तत्कालीन विधायक दीनानाथ पांडेय के प्रयासों से वर्ष 1983-84 में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए क्षेत्र में लगभग 31 सरकारी नलकूप बनाए गए थे। इन्हें चालू रखने के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन किसानों के खेतों के बीच से डाली गई थी। लेकिन चार दशक बाद भी इन पोलों की न मरम्मत हुई और न ही इन्हें बदला गया। इससे कई स्थानों पर लटके तार खेत की जोताई-कटाई में बाधा डाल रहे हैं। इसी तरह से कोटिया पांडेय गांव के पूरब बांसी-धानी मार्ग पर पुलिया के पास पोल झुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed