फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Daily traffic jam in Mandi...traders and farmers worried

Siddharthnagar News: मंडी में रोजाना जाम...व्यापारी और किसान परेशान

Sun, 02 Nov 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Daily traffic jam in Mandi...traders and farmers worried
मंडी के बाहर शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर लगा लंबा जाम। संवाद
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में इन दिनों जाम ने सबको परेशान कर रखा है। व्यापारियों के साथ ही आम आदमी और किसान भी घंटों जाम से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक बार फिर लाेगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। दो घंटे शाहपुर से सिंगारजोत मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सामान लेने पहुंचे लोगों के साथ किसानों को मंडी से निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद कुछ जागरूक लोगों की सूझबूझ के बाद जाम से निजात मिल पाई। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर में स्थित नवीन मंडी में सुबह होते ही दूर दराज से किसान और व्यापारियों का आवागमन शुरू हो जाता है।मंडी में अव्यवस्था के चलते हर रोज लोगों जाम से जूझना पड़ता है। मंडी के प्रवेश द्वार के अंदर मुख्य सड़क पर व्यापारियों की सब्जियों की दुकानों के चलते हर दिन बाहर से आने वाले व्यापारियों के वाहन मंडी में प्रवेश करते हैं, इससे घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार व्यापारियों के दुकान पर समय पर माल नहीं पहुंचने से काफी नुकसान भी हो जाता है।
विज्ञापन

फल व्यापारी रमजान अली ने कहा मंडी में आए दिन जाम लगता रहता है। इसमें सबसे अधिक प्रभाव फल मंडी पर पड़ता है। कुछ व्यापारी मुख्य गेट के अंदर सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा कर व्यापार करते हैं। इससे आए दिन जाम लगता रहता है। शिकायत के बाद भी मंडी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed