{"_id":"6aee18c21147410d190434a2","slug":"siddharthnagar-news-crowds-thronged-the-markets-in-bansi-jewelry-and-utensil-shops-saw-a-lively-buzz-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167799-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांसी के बाजारों में उमड़ी भीड़, सराफा और बर्तन की दुकानों पर रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांसी के बाजारों में उमड़ी भीड़, सराफा और बर्तन की दुकानों पर रही रौनक
Fri, 06 Nov 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सकारपार। धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को बांसी शहर सहित आसपास के ग्रामीण बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और घर-गृहस्थी से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की। बाजारों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।
धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। दुकानों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं, बर्तन की दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग रही।
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य घरेलू उपकरण खरीदने के लिए लोग पहुंचे। कपड़े, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। कई लोगों ने धनतेरस पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी की। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न उत्पादों पर छूट और विशेष ऑफर भी दिए।
विज्ञापन
बाजार में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के साथ बच्चे भी परिवार के साथ खरीदारी करते नजर आए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक से व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला।