Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Crowds throng markets for Diwali shopping; shops bustle with activity

Siddharthnagar News: दिवाली की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़, दुकानों पर रही रौनक

Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Crowds throng markets for Diwali shopping; shops bustle with activity
नगर पालिका सिद्धार्थनगर कार्यालय के पास दिवाली के अवसर पर घर को सजाने के लिए सामग्री की खरीददार
- पूजन सामग्री, मिठाई, फूल-माला, दीये और सजावटी सामान की हुई खरीदारी
विज्ञापन

- ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने की आकर्षक सजावट
सिद्धार्थनगर। दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिले के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। धनतेरस और छोटी दिवाली के बाद भी जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचे। कोई घर को रोशन करने के लिए दीये, बत्ती और झालर खरीदता दिखा तो कोई पूजन सामग्री, मिठाई, फूल-माला और उपहार की खरीदारी में जुटा रहा। त्योहार को लेकर बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
दिवाली पर घरों और प्रतिष्ठानों में पूजन के लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग रही। बाजार में मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस और धातु से बनी मूर्तियां उपलब्ध रहीं। इसके अलावा दीये, मोमबत्ती, रंगोली, सजावटी झालर, बंदनवार और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर भी खूब रौनक दिखी। लोग घर-परिवार के लिए मिठाई खरीदने के साथ रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार देने के लिए गिफ्ट पैक भी पसंद करते नजर आए। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंगीन झालरों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों के साथ बांसी, डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ में भी खरीदारी का माहौल बना रहा। त्योहार को लेकर बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed