फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Control room set up for teachers' constituency election; contact numbers issued

Siddharthnagar News: शिक्षक निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए संपर्क नंबर

Fri, 09 Oct 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Control room set up for teachers' constituency election; contact numbers issued
- गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन से जुड़ी शिकायत और सुझाव यहां करें
विज्ञापन

- पांचों तहसीलों के एसडीएम से भी कर सकते हैं संपर्क
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद द्विवार्षिक खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए मतदाता और आमजन कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05544-220006 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल को कंट्रोल रूम का प्रभारी नामित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, निर्वाचन से संबंधित जानकारी और शिकायतों के लिए जिले की पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। निर्वाचन से संबंधित किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम अथवा जिला कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

---------------
तहसीलवार एसडीएम के संपर्क नंबर
नौगढ़ : 9454415936
बांसी : 9454415937
डुमरियागंज : 9454415938
इटवा : 9454415939
शोहरतगढ़ : 9454415940
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed