{"_id":"68a215d641e711a42608d883","slug":"siddharthnagar-news-contract-workers-sacked-for-extorting-money-in-the-name-of-dm-and-cdo-in-anganwadi-recruitment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-142956-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी भर्ती में डीएम और सीडीओ के नाम पर वसूलीए संविदाकर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी भर्ती में डीएम और सीडीओ के नाम पर वसूलीए संविदाकर्मी बर्खास्त
Sun, 17 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी भर्ती में डीएम और सीडीओ को हिस्सा लेने की बात कर रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी ने वायरल वीडियो की जांच में सीडीपीओ कार्यालय डुमरियागंज में तैनात संविदा कनिष्ठ सहायक अरुण कुमार श्रीवास्तव को दोषी पाया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम डॉ. राजागणपति आर ने संबंधित संविदाकर्मी को बर्खास्त करने और उस पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैकेट और चेकदार शर्ट पहने हुए व्यक्ति एक महिला से आंगनबाड़ी भर्ती के संबंध में बात करता नजर आ रहा है। वीडियो में महिला की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है उसका चेहरा नहीं दिख रहा है।
वहीं बगल में एक अज्ञात व्यक्ति भी नजर आ रहा है। महिला से पैसे के लेन-देन की बात पर संविदाकर्मी सीडीओ, डीपीओ, डीएम और जिला विकास अधिकारी को भी हिस्सा देने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
इनके नाम पर उसने महिला से डेढ़ लाख की धनराशि की मांग की। अंत में 80 हजार रुपये के लेन-देन की बात तय हो गई। वह महिला को जल्द नियुक्ति आदेश दिलाने और ज्वाइनिंग की बात कर रहा है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ल ने तीन सदस्यीय कमेटी से इसकी जांच कराई। इसमें पाया गया कि महिला से रिश्वत की बात कर रहा व्यक्ति सीडीपीओ कार्यालय डुमरियागंज में संविदा से तैनात कनिष्ठ सहायक अरुण कुमार श्रीवास्तव है जो निजी स्वार्थवश चयन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों का नाम लेकर अनुचित ढंग से वसूली कर रहा था।