{"_id":"693c5be4e076f178f30ffd68","slug":"siddharthnagar-news-consumers-who-pay-their-bills-once-will-also-get-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149771-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक बार बिल जमा करने वाले उपभोक्ता को भी मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक बार बिल जमा करने वाले उपभोक्ता को भी मिलेगी राहत
Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली निगम की ओर से संचालित बिजली बिल राहत योजना में अब और विस्तार किया गया है। इससे अब योजना में 31 मार्च के बाद कम से कम एक बार बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं काे भी छूट का फायदा मिलेगा। इस योजना का लाभ 30 नवंबर तक बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा।
योजना के तहत उपभोक्ताओं का पंजीकरण 11 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है। अभी तक योजना में नेवर पेड और लांग अनपेड उपभोक्ताओं को शामिल किया गया था। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विद्युत निगम मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने 31 मार्च तक कोई बिल जमा नहीं किया था, लेकिन एक अप्रैल से 30 नवंबर के बीच भुगतान किया है, उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा।
शिविर में 1.12 लाख रुपये जमा कराए: भारतभारी। डुमरियागंज के तिलगड़िया बिजली उपकेंद्र के मड़हली गांव में शुक्रवार को कैंप लगाकर बिजली का बकाया जमा कराया गया। जेई आरिफ खान की अगुवाई में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के बिल संशोधन की समस्या का मौके पर ही समाधान किया। उपभोक्ताओं ने विभाग के लोगों से बिल जमा करने के लिए समय ले लिया।