{"_id":"6aef61d8f44ef9fe260ef62a","slug":"siddharthnagar-news-conduct-on-site-investigations-into-land-disputes-and-resolve-complaints-within-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167829-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भूमि विवादों में मौके पर जाकर करें जांच, तीन दिन में शिकायतों का करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भूमि विवादों में मौके पर जाकर करें जांच, तीन दिन में शिकायतों का करें निस्तारण
Sat, 07 Nov 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
नौगढ तहसील में समाधान दिवस पर लोगाें की समस्या सुनते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज्ञप्ति
नौगड़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने स्थलीय निरीक्षण के बाद कार्रवाई करने के दिए निर्देश
- शिकायतकर्ता और विपक्षी की मौजूदगी में जांच कर निस्तारण करने की हिदायत
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ में शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की सात, पुलिस विभाग की दो, पूर्ति विभाग की एक और विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 10 शिकायतों को तीन दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने पिछले आयोजन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या का अवलोकन किया। उन्होंने कुछ मामलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण स्थलीय निरीक्षण के बाद ही किया जाए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील समाधान दिवस के साथ आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों पक्षों को शामिल किया जाए। लेखपाल और कानूनगो मौके पर जाकर जांच करें। इसके बाद ही निस्तारण की आख्या प्रस्तुत करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कानूनगो और लेखपालों को भूमि संपत्ति रजिस्टर तथा भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी विभाग का तहसील समाधान दिवस से संबंधित प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने की, जबकि राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति और अन्य विभागों की शिकायतों को जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती ने सुना।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार नौगढ़ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।