{"_id":"6a89ee037a3c70f89d001a04","slug":"siddharthnagar-news-cobra-sitting-on-the-stairs-bites-11th-class-student-she-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163281-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीढ़ी पर बैठे कोबरा ने 11वीं की छात्रा को डसा, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीढ़ी पर बैठे कोबरा ने 11वीं की छात्रा को डसा, माैत
Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी/ढेबरुआ। बढ़नी नगर के वार्ड नंबर सात कल्लनडीहवा में शुक्रवार देर रात सीढ़ी पर बैठे कोबरा ने 15 वर्षीय छात्रा को डस लिया। परिजन उसे तत्काल पीएचसी बढ़नी ले गए, जहां चिकित्सकों ने 10 एंटी स्नेक वेनम दिया। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
वार्ड नंबर सात निवासी संजय चतुर्वेदी शुक्रवार रात बिजली न होने और गर्मी के कारण परिवार के कुछ सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी अनामिका भी छत पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थी। अंधेरा होने के कारण सीढ़ी पर बैठे सांप पर उसकी नजर नहीं पड़ी। जैसे ही वह सीढ़ी से गुजरी, सांप ने उसे दो बार डस लिया।
किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। रोशनी करने पर सीढ़ी पर कोबरा बैठा दिखाई दिया। परिजन आनन-फानन उसे पीएचसी बढ़नी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने उपचार शुरू किया। जहर का असर तेजी से बढ़ने पर छात्रा को 10 एएसवी दिए गए। हालत गंभीर बनी रहने पर उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में रात करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही छात्रा की सांसें थम गईं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों के अनुसार अनामिका छह बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिवार के लोग उसे पढ़ाई में मेधावी बताते हैं और उसके भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें लगाए थे।
अचानक हुई मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद वार्ड नंबर सात में मातम पसरा है। रिश्तेदारों और परिचितों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में भी छात्रा की मौत की खबर से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में शोक की लहर है।