फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: CMO inspects health services at the Jan Arogya Mela

Siddharthnagar News: जनआरोग्य मेले में पहुंचकर सीएमओ ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 31 Aug 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: CMO inspects health services at the Jan Arogya Mela
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने औचक निरीक्षण में मेले की व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बर्डपुर क्षेत्र के बनकटवा और अलीगढ़वा और शोहरतगढ़ क्षेत्र के अलीदापुर पीएचसी पर सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में हलचल रही। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद मरीजों से बातचीत कर उपचार और जांच की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही मेले में उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। इस दौरान अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed