{"_id":"6aea1f9869faa61a2b095f86","slug":"siddharthnagar-news-cmo-conducted-a-surprise-inspection-of-ayushman-arogya-mandir-and-checked-the-arrangements-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167620-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं
Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
- ओपीडी, एनसीडी फॉलोअप और उपस्थिति रजिस्टर का किया अवलोकन
- कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
जोगिया। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए मंगलवार दोपहर सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर करौन्दा मसिना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखी। साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएचओ शारदा रावत उपस्थित मिलीं। सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर, एनसीडी फॉलोअप रजिस्टर और उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं और नियमित फॉलोअप की जानकारी ली। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में संचालित सेवाओं और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति भी देखी।
सीएमओ ने एएनएम कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट भी कराया।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी समय से केंद्र पर उपस्थित रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में लापरवाही न बरतने और अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।