फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Cloudy date of birth by making second entry finger, case on principal

Siddharthnagar News: दूसरी प्रवेश पंजिका बनाकर बदली जन्मतिथि, प्रधानाध्यापक पर केस

Fri, 14 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Cloudy date of birth by making second entry finger, case on principal
- कोर्ट के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने गोल्हौरा थाने में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

गोल्हौरा। कोर्ट में चल रहे एक मामले में जन्मतिथि में हेराफेरी करने के आरोप में कंपोजिट विद्यालय गोल्हौरा के प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बुधवार को कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, न्यायालय में विचाराधीन एक मामले की सुनवाई के दौरान एक मृतक किशोरी की जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में न्यायालय की ओर से विद्यालय से प्रवेश पंजिका मांगी गई। इस पर विद्यालय से दो अलग-अलग प्रवेश पंजिकाएं प्रस्तुत कीं। पुरानी पंजिका में किशोरी की जन्मतिथि चार मई 2003 दर्ज थी जबकि नई पंजिका में चार मार्च 2005 दर्शायी गई। जन्मतिथि में इस हेराफेरी को न्यायालय ने कूटरचित मानते हुए प्रधानाध्यापक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी बांसी नीरज कुमार सिंह ने गोल्हौरा थाने में तहरीर देकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed