फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Children showcase their talent at the district-level drawing exhibition

Siddharthnagar News: जनपद स्तरीय ड्राइंग प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 05 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Children showcase their talent at the district-level drawing exhibition
- सेवा संकल्प अभियान के तहत तेतरी बाजार में आयोजित प्रदर्शनी में विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार के सभागार में जनपद स्तरीय ड्राइंग प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के विकासखंड स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग से चयनित प्रतिभागियों की कृतियों का मूल्यांकन समिति ने किया। प्रत्येक विभाग से तीन उत्कृष्ट प्रदर्शनों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक उदयपाल वर्मा और सहसंयोजक राजू शाही समेत जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. भारद्वाज शुक्ल और डीसी बेसिक अमित शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग
प्रथम: सीता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी
द्वितीय: संध्या वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर
तृतीय: रूबी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगदी

माध्यमिक शिक्षा विभाग
प्रथम: महक कशौधन, नेहरू इंटर कॉलेज ककरहवा
द्वितीय: शिवम शर्मा, कल्पनाथ कन्या इंटर कॉलेज लोटन
तृतीय: खुशबू कशौधन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टड़िया बाजार

उच्च शिक्षा विभाग
प्रथम: रीना प्रजापति, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़
द्वितीय: कुशहाल त्रिपाठी, राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी
तृतीय: अंजलि विश्वकर्मा, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed