{"_id":"6961443a5db688df110448eb","slug":"siddharthnagar-news-child-laborers-rescued-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151358-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाल श्रमिकों काे किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाल श्रमिकों काे किया गया रेस्क्यू
Fri, 09 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग, जिला टास्क फोर्स, एएचटी पुलिस, बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड लाइन और संबंधित सामाजिक संगठनों की संयुक्त टीम ने नौगढ़ और उसका बाजार में छापेमारी कर बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया।
अभियान के दौरान टीम ने पकड़ी एवं उसका बाजार स्थित ईंट भट्ठों तथा नौगढ़ में होटल का निरीक्षण किया। नौगढ़ रेलवे क्राॅसिंग के पास एक छोले-भटूरे की दुकान पर तीन नाबालिग बच्चे श्रम करते हुए पाए गए। टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया और उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रेस्क्यू किए गए बच्चों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह सामने आया कि उन्हें कम मजदूरी, लंबे समय तक कार्य तथा असुरक्षित परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था, जो बाल श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।
संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे भविष्य में किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम न कराएं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई, जुर्माना एवं अभियोजन की चेतावनी भी दी गई है।