फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Chanting of Vande Mataram and Bharat Mata in Tricolor Yatra

Siddharthnagar News: तिरंगा यात्रा में लगे वंदे मातरम् व भारत माता के जयकारे

Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Chanting of Vande Mataram and Bharat Mata in Tricolor Yatra
शहर के हाइडिल तिराहे से निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के नेतृत्व में बुधवार देर शाम को शहर के हाइडिल तिराहे से सिद्धार्थ तिराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए शहर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता दिवस पर जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए पार्टी की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि देश का स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है, इसलिए पार्टी की तरफ से इस दिवस को भव्यता पूर्व मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी, अजय उपाध्याय, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, लालजी त्रिपाठी लाल बाबा, निशांत पांडेय, मंगल चौरसिया आदि तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed