{"_id":"6adceead0459d1e2a2089dc0","slug":"siddharthnagar-news-change-in-train-timings-passengers-in-barhni-shohratgarh-to-get-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167008-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेन के समय में बदलाव, बढ़नी-शोहरतगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेन के समय में बदलाव, बढ़नी-शोहरतगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत
Sat, 24 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
- एक नवंबर से लागू होगी गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस की नई समय-सारिणी
- गोरखपुर से रात 9 बजे और इज्जतनगर से शाम 5 बजे रवाना होगी ट्रेन
ढेबरुआ। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15009/15010) की समय-सारिणी में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी एक नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत गोरखपुर से इज्जतनगर जाने वाली ट्रेन अब रात 9 बजे रवाना होगी जबकि वापसी में इज्जतनगर से शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी।
समय में बदलाव से सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी, शोहरतगढ़ और सिद्धार्थनगर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी नई समय-सारिणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी। नई समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस गोरखपुर से रात 9 बजे चलकर सिद्धार्थनगर स्टेशन पर रात 10:46 बजे, शोहरतगढ़ में रात 11:04 बजे और बढ़नी में रात 11:25 बजे पहुंचेगी। यहां से पचपेड़वा, तुलसीपुर, बलरामपुर और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 11:35 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस शाम पांच बजे इज्जतनगर से रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन बढ़नी में सुबह 4:30 बजे, शोहरतगढ़ में 4:50 बजे और सिद्धार्थनगर में सुबह 5:12 बजे पहुंचेगी। इसके बाद आनंदनगर होते हुए सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पुराने समय के बजाय नई समय-सारिणी पर दें ध्यान
- रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से ट्रेन के प्रस्थान का समय रात 10:15 बजे से बदलकर रात नौ बजे किया गया है। वहीं, इज्जतनगर से वापसी का समय दोपहर 3:40 बजे से बदलकर शाम पांच बजे किया गया है। यात्रियों को एक नवंबर से यात्रा करने से पहले संबंधित स्टेशन पर ट्रेन का संशोधित समय जांच लेने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रेन छूटने की परेशानी न हो।