{"_id":"6959524fe92aecde9f08b6a1","slug":"siddharthnagar-news-champaran-humsafar-did-not-stop-at-barhni-railway-station-passengers-disappointed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150978-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी चंपारण हमसफर, यात्री मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी चंपारण हमसफर, यात्री मायूस
Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी रेलवे स्टेशन। संवाद
तुलसियापुर। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चंपारण हमसफर के ठहराव के लिए क्षेत्रीय लोगों की मांग पर सांसद जगदंबिका पाल के प्रयास के बाद रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी थी। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में एक जनवरी से बढ़नी में रुकने की सूचना भी दी गई, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी, जिससे लोगों में मायूसी छा गई।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बढ़नी रेलवे स्टेशन नेपाल सीमा पर स्थित है। बढ़नी से ही इटवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रेलयात्री ट्रेन से सफर करते हैं। बढ़नी में मुंबई और दिल्ली के लिए ट्रेनें चलती हैं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के मुताबिक इसी रूट से 15705/15706 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर ट्रेन जाती है, जो कि गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर व गोरखपुर रुकती है, लेकिन नेपाल सीमा पर स्थित व कमाई के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण बढ़नी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव न होने से क्षेत्रीय रेल यात्रियों में रोष था।
इसके बाद भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गत 29 अक्टूबर को इस ट्रेन के ठहराव के लिए पत्र सौंपा था। 30 दिसंबर को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पहली जनवरी को बढ़नी में हमसफर ट्रेन के ठहराव की जानकारी दी, लेकिन पहली जनवरी को कटिहार से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली हमसफर ट्रेन दो जनवरी की दोपहर लगभग एक बजे बढ़नी में बिना रुके चली गई।