फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Challan and fine collected from 45 vehicles

Siddharthnagar News: 45 वाहनों का चालान वसूला जुर्मना

Mon, 29 Dec 2025 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Challan and fine collected from 45 vehicles
सिद्धार्थनगर। यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें कोहरे से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ-साथ चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट और बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

गलत दिशा में वाहन चलाने, दुर्घटना से बचाव के लिए सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण हटवाने, अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन से हटवाने आदि की कार्रवाई की गई। इस दौरान नियम तोड़ने वाले कुल 45 वाहनों का चालान करते हुए 56,500 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने टीम के साथ साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा और सनई चौराहा आदि स्थानों पर पीए सिस्टम से लोगों को जागरूक किया गया। शासन के मंशा के अनुरूप विशेष अभियान के तहत उसका-नौगढ़ स्थित पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट फ्यूल न देने के आदेश के संबंध में अवगत कराते हुए बिना हेलमेट फ्यूल लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ-साथ अतिक्रमण हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed