Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Case registered against four individuals for entering a house and committing assault

Siddharthnagar News: घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज

Sat, 07 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Case registered against four individuals for entering a house and committing assault
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ओदनाताल गांव का है मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ओदनाताल गांव में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। इसमें परिवार के पांच लोग घायल बताए जा रहे है। आरोप है कि हमलावरों ने चार माह की गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा और उसके पेट पर चोट पहुंचाई। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार शाम पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ओदनाताल गांव निवासी मालवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गांव के ही हिमांचल, रूप कुमार व सनी देवल तथा सुमन पत्नी महेंद्र एकराय होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने मालवी, उसकी बहू सुधा पत्नी रामअनुज, रेखा पत्नी विजय, पत्नी प्रेमा और बेटे अनुज को लात-घूंसे, लाठी-डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। मारपीट में परिवार के सभी सदस्यों को चोटें आईं। पीड़ित के मुताबिक उसकी बहू सुधा चार माह की गर्भवती है। मारपीट के दौरान उसके पेट में भी चोट लगी है। आरोपियों ने घटना के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद शुक्रवार को मालवी ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ रामदेव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिमांचल, रूप कुमार, सनी देवल और सुमन के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed