{"_id":"6aa2ed23a1f6580fcd08479a","slug":"siddharthnagar-news-car-splashed-with-oil-pushcart-vendor-assaulted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164375-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार पर पड़े तेल के छींटे, ठेले वाले से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार पर पड़े तेल के छींटे, ठेले वाले से मारपीट
Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
इटवा। कस्बे के बढ़नी मार्ग पर बड़ी मस्जिद के पास चाउमीन बनाते समय एक कार पर तेल का छींटा पड़ गया। इसके बाद विवाद हो गया और ठेले वाले के समर्थकों और कार सवार लोगों में जमकर मारपीट हुई। ठेले वाले को मारपीट कर कार सवार भाग गए।
तभी उसी रंग की दूसरी कार को वही वाहन समझकर ठेले वाले के समर्थकों ने उन्हें पीट दिया।आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर कर मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को चार पहिया वाहन से कुछ लोग बड़ी मस्जिद के सामने आए और एक ठेलेवाले के बगल में वाहन खड़ा कर सामान की खरीदारी करने के लिए चले गए। इसी दौरान ठेले वाला चाउमीन बनाने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान तेल की कुछ बूंदें चार पहिया वाहन पर पड़ गई। वाहन सवार तेल के छींटों को लेकर एतराज करने लगा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। भीड़ जमा होता देख कार सवार ठेले वाले को मारपीट करके भाग निकले। तभी वहां उसी रंग का एक अन्य चार पहिया वाहन आ गया।
अभी वह लोग खड़ा करके कहीं जाते। ठेले वाले के समर्थकों ने चार पहिया वाहन से आए लोगों की पिटाई शुरू कर दी। दूसरे लोग होने की जानकारी होने पर ठेले वाले के समर्थक भी भाग खड़े हुए।