{"_id":"68e4013a116bc1403407e930","slug":"siddharthnagar-news-car-accident-in-sitapur-investigation-reveals-bike-number-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145925-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीतापुर में कार से हादसा, जांच में नंबर बाइक का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीतापुर में कार से हादसा, जांच में नंबर बाइक का निकला
Mon, 06 Oct 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
थाना ढेबरुआ।
तुलसियापुर। सीतापुर में मई में मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। इसमें पीड़ित के परिवार ने जिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के खिलाफ केस दर्ज कराया वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले तेज बहादुर की बाइक का निकला।
दुर्घटना का केस दर्ज कर सीतापुर पुलिस जब जांच करने ढेबरुआ थाने और मालिक के घर पहुंची तो कार की जगह उस नंबर की बाइक मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच के बाद रिपोर्ट लगाकर सीतापुर लौट गई। क्षेत्र में इस मामले की काफी चर्चा है।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के संसरी ग्राम पंचायत के सेमरा टोले के रहने वाले तेज बहादुर के पास UP55K5705 नंबर की बाइक है। रेउसा थाने के पुलिसकर्मियों ने फोन कर तेज बहादुर से कार लाने के लिए कहा। तेज बहादुर ने बताया कि जब उनके पास कार है ही नहीं तो वह किसकी कार लेकर आएं। उन्हें लगा कि यह साइबर क्राइम से संबंधित जालसाजों का फोन है इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सीतापुर की पुलिस जांच करने ढेबरुआ थाने और बाइक मालिक के घर भी गई।
विज्ञापन
शनिवार को उनके घर सीतापुर जिले के रेउसा थाने की पुलिस पहुंची और उनसे उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर की कार को लेकर ढेबरुआ थाने चलने को कहा। तेज बहादुर ने उन्हें बताया कि उनके पास कोई कार नहीं है बल्कि उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक है। रेउसा थाने की पुलिस टीम ने बताया कि गत मई माह के पहले सप्ताह में थाना क्षेत्र में कार हादसा होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजनों ने UP55K5705 नंबर की कार से हादसे होने की तहरीर दी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को ढेबरुआ पहुंची पुलिस जांच के दौरान बाइक को देखने के बाद संबंधित कागजात लेकर वापस सीतापुर लौट गई।
इस संबंध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सीतापुर से आई पुलिस टीम ने जांच की है। उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर की कार न होकर बाइक मिली है। जांच से संबंधित कागजात लेकर टीम वापस लौट गई।