{"_id":"693efd33470d5bedcf0e4b07","slug":"siddharthnagar-news-campaign-remains-limited-to-paper-causing-traffic-jam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149869-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कागज तक सीमित रह गया अभियान, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कागज तक सीमित रह गया अभियान, लग रहा जाम
Sun, 14 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के रोडवेज मुख्य चौराहे से डुमरियागंज जाने वाली सड़क की दोनों पटरी पर अवैध अतिक्रमण होने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। रोडवेज चौराहे से डुमरियागंज जाने वाली सड़क है। इस पर अतिक्रमण होने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। दुकानदारों को हटाने और बाहर किए जाने के लिए बनी योजना कागजों में सिमट कर रह गई, जिससे लोगों को परेशानियों के बीच इधर से आना-जाना मजबूरी है।
कस्बे के रोडवेज मुख्य चौराहे से डुमरियागंज जाने वाली सड़क डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा, बलरामपुर को सीधे जोड़ती है। साथ ही इसी सड़क पर माधव वन विहार, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के साथ नगर पालिका का जलकल कंपाउंड, वन विभाग कार्यालय आदि है। डुमरियागंज जाने वाले प्राइवेट बसों का स्टैंड भी इसी मार्ग पर होने के कारण हजारों यात्रियों का आवागमन तो होता है। साथ ही प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं भी इधर से गुजरते हैं। प्रशासन के उपेक्षात्मक रवैये से सड़क की दोनों पटरियों पर आज तक इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं हो पाया है, जिससे दोनों पटरियों पर अतिक्रमण है। लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से इसकी दोनों पटरियों पर सीमांकन पत्थर भी नहीं लगा है। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। वह अपने जरूरत के हिसाब से सरकारी जमीन को ही कब्जा कर ले रहे हैं।
नगर पालिका की तरफ से प्राइवेट स्टैंड से लेकर माधव वन विहार तक के दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग का कार्य कुछ समय पूर्व कराया गया था, इसके बावजूद भी कुछ मनबढ़ दुकानदारों ने पटरी पर अवैध कब्जा जमा लिया है। कस्बे के मुकेश कुमार, रियाज अहमद, दिनेश आदि का कहना है कि अतिक्रमण के संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने कहा कि जल्द ही इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटरियों के निर्माण के बारे में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीस पटवारी ने बताया कि डुमरियागंज मार्ग के दोनों पटरियों पर इंटरलाॅकिंग का कार्य प्रस्तावित है।