Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Businessman beaten up, one caught by villagers

Siddharthnagar News: व्यवसायी से मारपीट, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 01 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Businessman beaten up, one caught by villagers
व्यवसायी से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी
इटवा। त्रिलोकपुर थाने के ग्राम छगडिहवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर भाग रहे तीन में से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायलावस्था में व्यवसायी को सीएचसी इटवा लाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। त्रिलोकपुर थाने के ग्राम छगडिहवा निवासी रमेश सोनी (32) शुक्रवार को सुबह बलरामपुर जनपद के सोहना नरचहवा जा रहे थे। अभी वह पचपेड़वा थाने के सेमरा डिहवा पहुंचे थे कि पीछे से आए तीन लोगों में से एक ने डंडे से प्रहार किया।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरा आभूषण से भरे बैग को छीनने लगा, लेकिन चोटिल होने के बावजूद रमेश सोनी ने बचाव करते हुए उन्हें ईंट लेकर दौड़ा लिया। दो आरोपी फरार होने में सफल रहे लेकिन एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर उनका हाल जाना। एसओ त्रिलोकपुर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed