फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bus tyre bursts, elderly cyclist dies after being hit by it

Siddharthnagar News: बस का फटा टायर, चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bus tyre bursts, elderly cyclist dies after being hit by it
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के खलीलाबाद मार्ग पर स्थित देवरिया गांव के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे परिवहन निगम से अनुबंधित बस का टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई बस की चपेट में आने से साइकिल सवार लाल बचन मिश्र (65) की जान चली गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भीटिया गांव निवासी 65 वर्षीय लाल बचन मिश्र दीवानी कचहरी बांसी में मुकदमे की पैरवी के लिए जा रहे थे। अभी वह देवरिया गांव के निकट सरयू नगर की पुलिया के पास पहुंचे कि गोरखपुर से बांसी की तरफ आ रही परिवहन निगम की अनुबंधित अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में लाल बचन मिश्र बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का टायर फट गया था, जिससे वह अनियंत्रित हो गई थी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल गौरव कुमार सिंह का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाली बस कब्जे में ले ली गई। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed