फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Boyfriend denied marriage a day ago, much delayed

Siddharthnagar News: लड़का पक्ष ने एक दिन पहले शादी से किया इन्कार, खूब हुई तकरार

Tue, 25 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Boyfriend denied marriage a day ago, much delayed
पथरा। क्षेत्र के एक गांव में विवाह से एक दिन पहले लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसकी वजह जानने के लिए सोमवार की रात जब लड़की पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी चार महीने पहले क्षेत्र के ही ककरा पोखर के रहने वाले एक युवक के साथ तय की थी। शादी 25 नवंबर को थी। दोनों ओर में शादी की जोरदार तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

इस बीच लड़की के पिता का आरोप है कि शादी से एक दिन पहले 24 नवंबर को बेटी को देने वाले सामान को ले जाने के लिए लड़के के घर पर फोन किया। इस दौरान लड़के के भाई द्वारा शादी से इन्कार कर दिए जाने से घर में चल रही शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजह जानने के लिए लड़की के परिजन लड़के के घर चले गए। जहां लड़के पक्ष के लोग बुलेट की मांग पर अड़ गए। जिसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और मारपीट करने लगे।

इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया जहां देर रात दोनों पक्षों ने थानाध्यक्ष को तहरीर दी। लड़के पक्ष के परिजनों का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग दहेज का सामान देने के लिए फोन किए थे, जिसको लेने से हम लोग इनकार कर दिए।
इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed