फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Boy and girl handed over to their families

Siddharthnagar News: बालक अाैर बच्ची को परिजनों को सौंपा

Fri, 02 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Boy and girl handed over to their families
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र में गुमशुदा बालक अनुष द्विवेदी उर्फ हेमंत द्विवेदी (12) और मोहाना थाना क्षेत्र में लापता बच्ची अंशी (4) की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ढूंढ़कर परिजनों को सौंप दिया। दोनों गुमशुदा के सुरक्षित मिलने पर परिजनों व अन्य ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह 11 बजे भीमापार निवासी अनुष द्विवेदी उर्फ हेमंत द्विवेदी (12) पुत्र धर्मेंद्र कुमार दूबे के गुम होने की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम द्वारा तीन घंटे में गुमशुदा बालक को ऑपरेशन त्रिनेत्र के लिए लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल ढूंढ़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन




वहीं, मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा में शुक्रवार शाम चार बजे सूचना मिली कि एक बच्ची गुम होकर कस्बा में घूम रही है और रो रही है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के निर्देश पर तत्काल चौकी इंचार्ज ककरहवा ने बच्ची के बारे में जानकारी करवाई। पता चला कि बच्ची का नाम अंशी (4) पुत्री आकाश वर्मा है और वह ग्राम दूल्हा शुमाली टोला ककरहवा की रहने वाली है। पुलिस ने बच्ची के पिता को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द किया। परिजनों द्वारा थाना मोहाना पुलिस की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed