{"_id":"6a9daac3d38468113e0eb843","slug":"siddharthnagar-news-border-security-arrangements-discussed-at-coordination-mesiddharthnagar-news-border-security-arrangements-discussed-at-coordination-meetingeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164093-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समन्वय बैठक में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समन्वय बैठक में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की हुई चर्चा
Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरुआ। नेपाल के बढ़नी बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन कवच के तहत समन्वय बैठक हुई।
सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और सहायक असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना। दोनों अधिकारियों ने सभी के साथ सीमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित सदस्यों को ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।उन्होंने सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की।
सीओ मयंक द्विवेदी ने ग्रामीणों और समिति के सदस्यों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया। सीओ ने बढ़नी नगर के प्रमुख चौराहों, घने कस्बे व रेलवे स्टेशन के सामने सीसी कैमरा लगवाने के लिए निर्देशित किया। लोगों ने बढ़नी कस्बा के वार्ड नंबर नौ में स्मैक के धंधे के बारे में अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद, ऑपरेशन कवच के प्रभारी गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।