फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Body of girl found after 36 hours of drowning in river

Siddharthnagar News: 36 घंटे बाद नदी में डूबी बालिका का शव मिला

Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Body of girl found after 36 hours of drowning in river
तुलसियापुर। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के नवेल गांव में सोमवार की देर शाम छठ पूजा के दौरान गुब्बारा पकड़ने के चक्कर में बूढ़ी राप्ती नदी में डूबी पूजा (10) की लाश 36 घंटे बाद मिल गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के नवेल गांव में सोमवार की देर सायं छठ पूजा के दौरान नवेल की रहने वाली पूजा (10) पुत्री जग्गू निषाद नदी में अपनी सहेलियों के साथ नहा रही थी। तभी रंग-बिरंगे गुब्बारों को देखकर वह उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो नदी में डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर किशोरी की तलाश में लगाए गए थे। बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे किशोरी की लाश घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गई है।
विज्ञापन

मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाश मिली गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed