{"_id":"6ad267f4737d5cf35d040ed4","slug":"siddharthnagar-news-body-of-a-young-man-found-in-a-paddy-field-under-suspicious-circumstances-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166592-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में धान के खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में धान के खेत में मिला युवक का शव
Fri, 16 Oct 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के भोजवार गांव के पास बृहस्पतिवार रात धान के खेत में बाइक समेत युवक का शव मिला। मृतक की पहचान कठेला जनूबी ग्राम पंचायत के गाजीपुर टोला निवासी पवन कुमार राजभर (25) पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे भोजवार गांव के पास सड़क के मोड़ से नीचे धान के खेत में बाइक समेत युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस और परिजन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पवन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक साढ़े तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है।
थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।