फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Body and bike of missing medical representative found in a pit after seven days

Siddharthnagar News: लापता एमआर का सात दिन बाद गड्ढे में मिला शव और बाइक

Fri, 11 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Body and bike of missing medical representative found in a pit after seven days
- पांच सितंबर की रात के बाद से परिवार से नहीं हुआ था संपर्क, नौ सितंबर को साले ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
विज्ञापन

- सोनवल गांव के पास गड्ढे में मिला शव, हत्या या हादसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा स्पष्ट
सिद्धार्थनगर/जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनवल गांव के पास बाग में स्थित गड्ढे में शुक्रवार सुबह लापता एमआर राहुल कुमार (38) पुत्र भूषण शर्मा का शव मिला। पास ही उनकी बाइक भी मिली। राहुल की गुमशुदगी नौ सितंबर को सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पांच सितंबर की रात के बाद से उनका परिवार से संपर्क नहीं हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या है या हादसा, इसकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। एमआर संघ ने भी एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है।
बिहार के नालंदा जिले के कामता गांव निवासी राहुल कुमार पिछले करीब आठ साल से सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर किराए का कमरा लेकर अकेले रहते थे और एक दवा कंपनी में एमआर का काम करते थे। उनके साले अमन कुमार के अनुसार पांच सितंबर की रात राहुल से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह काम के सिलसिले में कठेला क्षेत्र में हैं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिवार के लोगों ने कई बार फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

जानकारी नहीं मिलने पर अमन कुमार बिहार से सिद्धार्थनगर पहुंचे और संभावित स्थानों पर राहुल की तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर नौ सितंबर को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से खोजबीन की मांग की। बृहस्पतिवार देर शाम जोगिया पुलिस को सोनवल गांव के बाग में स्थित गड्ढे में बाइक मिलने की सूचना मिली। ग्रामीणों के अनुसार भैंस का पैर गड्ढे में फंसने पर उसे निकालने के दौरान बाइक दिखाई दी। बाइक को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। गड्ढे से दुर्गंध आने पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने छानबीन की तो पानी में शव मिला। सूचना पर अमन कुमार मौके पर पहुंचे और शव व बाइक की पहचान राहुल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
आखिरी लोकेशन बढ़नी में मिला था
राहुल की गुमशुदगी को लेकर सदर कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार उनका अंतिम लोकेशन बढ़नी में एक मेडिकल एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 8:12 बजे मिला था। अमन कुमार के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में राहुल किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। राहुल के दो बच्चे हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा कृष्णा कुमार और 14 वर्षीय बेटी आयुषी अपनी मां के साथ गांव में रहते हैं। फिलहाल मृतक के साले की ओर से हत्या का आरोप लगाते हुए कोई दूसरा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। उन्होंने केवल मामले की जांच की मांग की है।
-------------
हाईवे से करीब 400 मीटर अंदर मिला शव
- सोनवल गांव के जिस बाग में राहुल का शव मिला, वह बांसी-बस्ती हाईवे से करीब 400 मीटर अंदर है। हाईवे से गांव की ओर लिंक पक्की सड़क जाती है और आसपास आबादी भी है। शव सड़क से कुछ दूरी पर गड्ढे में मिला। ऐसे में राहुल हाईवे से लिंक रोड तक कैसे पहुंचे और वहां से गड्ढे तक कैसे गए, यह जांच का विषय है। बाइक भी गड्ढे में कैसे पहुंची, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान राहुल के रूप में हुई है। उनके लापता होने के संबंध में सदर थाने में केस दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
- प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed