Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Block-level basic children's sports meet begins; children showcase their prowess

Siddharthnagar News: ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया दमखम

Wed, 04 Nov 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Block-level basic children's sports meet begins; children showcase their prowess
- पिछले वर्ष की विजेता छात्रा अंजली गुप्ता को मेडल और शील्ड देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

उसका बाजार। कस्बे के किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। इसमें बच्चों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल की अगुवाई में मुख्य अतिथि ने खेल ध्वज फहराया और गुब्बारे छोड़कर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान पिछले वर्ष की विजेता छात्रा अंजली गुप्ता ने मशाल लेकर दौड़ लगाई। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अंजली को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, दौड़ और लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बच्चों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बृजेश वर्मा, शिवपाल सिंह, अवनींद्र बहादुर सिंह, शिवाकांत दूबे, खेल अनुदेशक अतुल वर्मा, अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed