फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Birdpur-Aligarhwa four-lane road to be built at a cost of Rs 261 crore; construction of culverts begins at four locations

Siddharthnagar News: 261 करोड़ से बनेगा बर्डपुर-अलीगढ़वा फोरलेन, चार जगह पुलिया निर्माण शुरू

Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Birdpur-Aligarhwa four-lane road to be built at a cost of Rs 261 crore; construction of culverts begins at four locations
बर्डपुर-कपिलवस्तु मार्ग पर निर्माणधीन पुलहिया। संवाद
- कपिलवस्तु तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी, खरीदी जाएगी 14 गांवों की 10 हेक्टेयर भूमि
विज्ञापन

- 14 गांवों के 200 से अधिक किसानों की भूमि चिह्नित, मुआवजे के लिए शासन से मिले 87 करोड़ रुपये
सिद्धार्थनगर। नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत बर्डपुर-अलीगढ़वा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 9.4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर चार स्थानों पर पुलिया निर्माण शुरू हो गया है। परियोजना के लिए 14 गांवों की करीब 10 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। मार्ग पर जहां पहले ह्यूम पाइप या संकरी पुलिया थीं, वहां नई पुलियां बनाई जा रही हैं। करीब दो मीटर गहरी, दो मीटर चौड़ी और 26 मीटर लंबी पुलियों के निर्माण से सड़क किनारे जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। जिन स्थानों पर जलभराव नहीं है, वहां मिट्टी पटाई का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

200 से अधिक किसानों की भूमि चिह्नित
चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे भूमि का सीमांकन पूरा हो चुका है। बर्डपुर से अलीगढ़वा मार्ग पर एक से छह किलोमीटर तक दाईं ओर ड्रेनेज खंड की नहर होने के कारण बाईं ओर 88 फीट भूमि चिह्नित की गई है। वहीं, छह से 9.4 किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर 44-44 फीट भूमि का सीमांकन किया गया है। इसकी जद में 14 राजस्व गांवों के 200 से अधिक किसानों की खाली भूमि, बाग और 40 से अधिक मकान व दुकानें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने भूमि का सीमांकन करने के बाद अंश निर्धारण का काम पूरा कर लिया है। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी भूमि का रेट निर्धारित करेगी। इसके बाद भू-स्वामियों से सहमति पत्र लेकर मुआवजा दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी भूमि की रजिस्ट्री राज्यपाल के नाम कराएगा। इसके बाद निर्माण की जद में आने वाले मकान, पेड़ और बिजली के खंभे हटाए जाएंगे।

सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 150 करोड़
परियोजना के लिए स्वीकृत 261 करोड़ रुपये में से 150 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च होंगे। भूमि अधिग्रहण के लिए शासन से 87 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अन्य कार्यों सहित भूमि अधिग्रहण पर कुल 111 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क की जद में आने वाले 40 से अधिक मकानों के आंशिक या पूर्ण ध्वस्तीकरण पर 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। बिजली के खंभे, पेड़ और जल निगम की पाइपलाइन स्थानांतरित करने के लिए संबंधित विभागों को सात करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

पर्यटकों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
कपिलवस्तु के पिपरहवा स्थित ऐतिहासिक बौद्ध स्तूपों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। फोरलेन बनने से श्रीलंका, जापान, म्यांमार और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रतिदिन पढ़ाई के लिए आने वाले पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों-कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।


नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत बर्डपुर-अलीगढ़वा मार्ग का फोरलेन निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
- शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed