फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bike collides with police vehicle; four injured

Siddharthnagar News: पुलिस की गाड़ी से टकराई बाइक, चार घायल

Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bike collides with police vehicle; four injured
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन-ठोठरी मार्ग पर स्थित बघेली गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार चौकी प्रभारी हरिवंशपुर की कार से जा टकराई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन लाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। वहीं, बाइक चला रहे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पचमा गांव निवासी रवि (24), दीपक (17) व बासुदेव (14) एक बाइक पर बैठकर बघेली सीएसपी बैंक पर पैसा निकालने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच लोटन के तरफ से जा रहे चौकी इंचार्ज ( हरिवंशपुर) रमेश यादव की कार में अनियंत्रित होकर जा टकराए। इस हादसे में चौकी इंचार्ज सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें रवि के सिर और प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन निजी गाड़ी से तीनों को सीएचसी लोटन लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने रवि की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहीं, घटना के सूचना पर थानाध्यक्ष घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed