फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bike collides with cattle, four injured, one serious

Siddharthnagar News: गोवंश से टकराई बाइक, चार घायल, एक गंभीर

Sat, 06 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bike collides with cattle, four injured, one serious
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के छतहरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात गोवंश से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर होने पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। तीन का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन


जोगिया क्षेत्र टड़िया बाजार के निवासी रामनिवास, सत्यप्रकाश, पंचम एक बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र ग्राम डफरा आए हुए थे। देर रात बाइक से डफरा निवासी विजय कुमार के साथ रामनिवास, सत्यप्रकाश और पंचम एक ही बाइक से टेड़िया बाजार जा रहे थे। जैसे ही छतहरा गांव के मोड़ के पास पहुंचे। तभी अनियंत्रित होकर एक गाय से टकरा गए। इस हादसे में चारों घायल हो गए। राहगीरों ने चारों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजय की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामनिवास, सत्यप्रकाश और पंचम का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि हादसे की जानकारी है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed