{"_id":"68a21a676791fd526d00d779","slug":"siddharthnagar-news-bhagwati-yatra-taken-out-in-palpa-to-commemorate-the-defeat-of-the-british-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142945-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंग्रेजों की पराजय के उपलक्ष्य में पाल्पा में निकाली भगवती यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंग्रेजों की पराजय के उपलक्ष्य में पाल्पा में निकाली भगवती यात्रा
Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के पाल्पा में भगवती यात्रा में उमड़े श्रद्धालु।
खुनुवां। नेपाल के लुंबिनी प्रांत में जीतगढ़ी युद्ध की स्मृति में रविवार को रणउजिरेश्वरी भगवती की रथ यात्रा (भगवती यात्रा) दोपहर 12:30 बजे निकाली गई। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक महरजन ने बताया कि भगवती यात्रा नेपाली सेना की ओर से ब्रिटिश सेना को हराने के उपलक्ष्य में विजय उत्सव के रूप में आयोजित की जाती है। इस वर्ष उत्सव का 206वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
भगवती यात्रा पाल्पा में एक ऐतिहासिक उत्सव है। भगवती की रथ यात्रा नेपाल-ब्रिटिश युद्ध के जीतगढ़ी युद्ध की याद में निकाली जाती है। 1814 ई. पू. में जीतगढ़ी में हुए अंग्रेज-ब्रिटिश युद्ध में तत्कालीन कर्नल उजीर सिंह के नेतृत्व में नेपाली सेना ने ब्रिटिश सेना को पराजित किया था। जीतगढ़ी का युद्ध ऐतिहासिक माना जाता है। युद्ध जीतने के बाद, कर्नल उजीर सिंह ने अपनी खुशी में भगवती मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और सिंदूर यात्रा का आयोजन किया और पूरे बाजार में परेड निकाली।
1820 ई.पू. से पाल्पा में हर साल भगवती यात्रा धूमधाम से मनाई जाती रही है। प्रांतीय सरकार ने आज यात्रा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पाल्पा के मुख्य जिला अधिकारी तोयनारायण सुबेदी ने बताया कि उप-प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल और संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री बद्री प्रसाद पांडेय भी यात्रा देखने तानसेन पहुंचे।