{"_id":"69079c7793b84b10e40d8bbd","slug":"siddharthnagar-news-bearded-woman-robbed-of-chain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147471-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी
Sun, 02 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बाणगंगा नगर पालिका नंबर छह के लक्ष्मण घाट चौक पर शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे भीमा कुमारी खनाल (65) की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। भीमा लक्ष्मण घाट चौक पर चाय और किराने की दुकान चलाती हैं। पुलिस जांच में लगी है।
जानकारी के अनुसार, भीमा कुमारी खनाल लक्ष्मण घाट चौक पर चाय और किराने की दुकान चलाती हैं। स्थानीय निवासी हुमानाथ भट्टाराई ने बताया कि पीड़िता की दुकान पर दो युवक पहुंचे थे। उनमें से एक युवक वहीं रुक गया। करीब आधे घंटे तक दुकान पर बैठकर नाश्ता करने के साथ सिगरेट पीता रहा। इस बीच दूसरा युवक भारतीय नंबर वाली बाइक लेकर वहां पहुंचा। मौका पाकर चाय पी रहे बदमाश ने महिला के गले से चेन झपट ली और दोनों खारखानी होते हुए भाग निकले।
पुलिस निरीक्षक अर्जुन पौडेल ने बताया कि सभी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है और लुटेरों की तलाश जारी है।