फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Back blow on incense, chill persists even in the day

Siddharthnagar News: धूप पर पछुआ का वार, दिन में भी ठंड बरकरार

Sun, 23 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Back blow on incense, chill persists even in the day
शहर के उसका मार्ग पर कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन चालक। संवाद - फोटो : स्रोत पुलिस
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। रविवार को दिनभर चली पछुआ के चलते धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पूरे दिन गर्म कपड़ा पहनकर ही लोग घर से निकले। शाम होते-होते ठंड का असर फिर बढ़ गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा गिरने की संभावना जताई है।
सुबह कोहरा के साथ आसमान में बादल भी छाए रहे। पारा गिरने से मौसम सर्द बना रहा। अब तक सुबह-शाम लोगाें को ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन रविवार को दिन भर ठंड सताती रही। हिमालयी क्षेत्र से चली हवा के चलते न्यूनतम तापमान नीचे आ गया है।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर चली पछुआ लोगाें को ठंड का अहसास कराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि रात में ठंड और बढ़ेगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने के आसार हैं। तापमान में गिरावट भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed