फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Awareness raised regarding crimes against women and cyber security

Siddharthnagar News: महिला अपराध और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 09 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Awareness raised regarding crimes against women and cyber security
डुमरियागंज। खानतारा स्थित स्कूल में शुक्रवार को मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भवानीगंज थाने की मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध का सामना करने पर चुप रहने के बजाय जिम्मेदार लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन


टीम ने महिला सुरक्षा के लिए 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताया। वहीं, बच्चों की सहायता के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101 और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए 14567 हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। टीम ने नए कानूनों और साइबर अपराध से सतर्क रहने के उपायों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


इस दौरान हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, आरक्षी अभिषेक कुमार, महिला आरक्षी किरन यादव और रिक्रूट महिला आरक्षी रूबी गौतम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed