{"_id":"695aa9b4f49077a4f30efe87","slug":"siddharthnagar-news-attempted-robbery-by-locking-the-family-in-the-room-firing-in-the-air-panic-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151041-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परिवार को कमरे में बंद कर लूट की कोशिश, की हवाई फायरिंग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परिवार को कमरे में बंद कर लूट की कोशिश, की हवाई फायरिंग, दहशत
Sun, 04 Jan 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा कोहड़ा गांव में मो. शकील और छोटकू के छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने परिवार वालों को एक कमरे में बंद कर नकदी और लाखों के आभूषण समेट ले गए। आरोप है कि विरोध करने पर दुस्साहस दिखाते हुए फायरिंग भी की। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक तमंचे का खोखा बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
क्षेत्र के सिकहरा कोहड़ा गांव निवासी मो. शकील और छोटकू के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर कपाट बाॅक्स तोड़कर उसमें रखे 15 हजार नकदी समेत करीब छह लाख का जेवरात उड़ा ले गए। शकील के घर से 100 मीटर दूरी पर छोटकू के घर पर भी लूटपाट की और वहां से लगभग चार लाख तक के जेवर चुरा लिए। पीड़ित शकील ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार शनिवार को रात घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात्रि करीब 12:30 बजे छत के रास्ते अज्ञात करीब पांच की संख्या में घुसे बदमाशों ने घर में घुसकर सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और बगल के कमरे में रखे कपाट को काटने लगे। जानकारी होने पर परिवार वालों ने शोर मचाना शुरू किया तो फायरिंग करते हुए धमकी देकर भागने लगे। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था, जिसमें रखे 15 हजार नकदी के साथ ही करीब छह लाख कीमत के जेवरात गायब थे। बदमाशों ने इससे पहले छोटकू के घर में घुसे उसके बाद शकील के घर में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि चोरी के घटना की तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।