{"_id":"69176e798aba6f120d021799","slug":"siddharthnagar-news-attempt-to-steal-bike-by-cutting-threshold-in-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148127-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मकान में सेंध काटकर बाइक चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मकान में सेंध काटकर बाइक चोरी का प्रयास
Fri, 14 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर में सेंध काटकर चोरी करने का प्रयास हुआ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर में बेटी के शादी में गिफ्ट देने के लिए खरीदी बाइक को चोरों ने घर में सेंध काटकर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी की सूझबूझ से उनके मंसूबे पर पानी फिर गया। चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा।
शाहपुर निवासी दीपक उर्फ सीटू से मिली जानकारी के अनुसार, वह शाहपुर चौराहे पर ठेला लगाकर अंडा बेचने का काम करता है। शाहपुर गांव के घर पर ठेला व अन्य सामान रखने की कम जगह था, जिसके चलते इटवा रोड पर चौकी से कुछ कदम दूरी पर एक किराये का मकान लेकर शाम को सामान रखकर घर चला जाता था।
बृहस्पतिवार को देर शाम एक चोर ने घर की खिड़की की दीवार तोड़कर खिड़की के रास्ते घर में रखी नई बाइक चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन तोड़फोड़ की आवाज सुनते ही चौराहे पर दुकान चला रहे सीटू को पड़ोसी ने फोन कर बुला लिया। जब-तक वे बाहर का शटर खोलकर घर के अंदर प्रवेश करते तब तक पीछे के रास्ते चोर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि चोरी की वारदात को लेकर कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।