फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Attempt to rape a woman sleeping at home, beaten up for protesting

Siddharthnagar News: घर में सो रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

Tue, 09 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Attempt to rape a woman sleeping at home, beaten up for protesting
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात घर में सो रही महिला से दुष्कर्म के प्रयास और विरोध पर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक सोमवार रात में वह घर में सो रही थी तभी गांव का ही विजय उर्फ लकी निषाद पुत्र चंदू निषाद उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शोरगुल सुनकर बाहर सो रही पीड़िता की सास मौके पर पहुंची तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष इंचार्ज नंदलाल यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed