फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Attack involving chilli powder thrown into eyes; head split open

Siddharthnagar News: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर हमला, सिर फटा

Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Attack involving chilli powder thrown into eyes; head split open
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। कस्बे के ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर के पास मंगलवार सुबह चाय पी रहे एक युवक पर दो दबंगों ने मिर्च पाउडर झोंककर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन

आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित की जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 14 (भारतीनगर) निवासी सुरेश कुमार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे श्रीराम जानकी मंदिर के समीप स्थित एक दुकान पर चाय पी रहा था। पीड़ित सुरेश के अनुसार, इसी दौरान वार्ड नंबर सात (सुभाषनगर) के निवासी अमित पटवा और दुर्गा पटवा वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कि सुरेश कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उसकी आंखों में तीखा मिर्च पाउडर झोंक दिया। आंखों में जलन के कारण जब सुरेश बेबस हो गया, तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सुरेश का सिर बुरी तरह फट गया और गंभीर चोटें आईं।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुरेश और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। बीते सोमवार की रात में भी दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी और विवाद हुआ था। उस समय मौके पर मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों और आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था लेकिन सोमवार रात की इसी खुन्नस को लेकर मंगलवार सुबह आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दे डाला।

वारदात के बाद आरोपी मौके से भागते समय पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि पीड़ित सुरेश कुमार की तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपी अमित पटवा और दुर्गा पटवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed