{"_id":"6a74cc2f9914bcdb5b02d911","slug":"siddharthnagar-news-assault-over-an-objectionable-social-media-post-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162477-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मारपीट
Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में बृहस्पतिवार को कस्बे में दो पक्षों मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि फर्जी आईडी बनाकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। इसी को लेकर महेश कसौधन को कुछ लोगों ने मारपीट दिया। इसको लेकर कस्बे के माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मारपीट में शामिल सभी लोगों को हिरासत में लिया है।
शोहरतगढ़ कस्बे में फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने मामले को लेकर मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र रूंगटा की अगुवाई में एसडीएम राजेश कुमार व सीओ मयंक द्विवेदी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले को पुलिस संज्ञान में लेकर कई फर्जी आईडी की पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार को महेश कसौधन मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों महेश को लात-घूसों से पीट दिया, जिससे कस्बे के माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की जानकारी होते ही शोहरतगढ़ थाने की पुलिस टीम पहुंचकर मारपीट करने वालों को थाने लेकर गई है।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले कई तहरीर मिली है। तहरीर के आधार जांच कर जो भी आरोपी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।