फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: As soon as Lord Rama was born, auspicious songs and celebratory hymns resonated in the pandal

Siddharthnagar News: भगवान राम का जन्म होते ही पंडाल में गूंजने लगे मंगलगीत और सोहर

Sat, 07 Feb 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: As soon as Lord Rama was born, auspicious songs and celebratory hymns resonated in the pandal
शाहपुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म और ताड़का वध के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला की शुरुआत अयोध्या में दशरथ के यहां पुत्र प्राप्ति की कामना से हुई।
विज्ञापन

महर्षि वशिष्ठ के निर्देशन में पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके फलस्वरूप माता कौशल्या के गर्भ से भगवान श्रीराम का अवतार हुआ। राम जन्म के दृश्य के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मंगलगीत और सोहर से गूंज उठा।
विज्ञापन

इसके बाद ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने बताया कि ताड़का राजा सुकेतु की पुत्री थी, जो महर्षि अगस्त्य के श्राप के कारण राक्षसी बन गई थी। वह अपने पुत्रों के साथ मिलकर ऋषि-मुनियों के यज्ञों को भंग करती थी और मनुष्यों पर अत्याचार करती थी। गुरु विश्वामित्र के आग्रह पर यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम वन पहुंचे और ताड़का का अपने धनुष से वध कर धर्म की स्थापना की। लीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनुराग श्रीवास्तव, मो. हुसेन, जगराम, सहजराम, संदीप गुप्ता, मदन वीरेंद्र मणि, चंद्र शिवधन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed