फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Arogya Mela: CMO gives instructions on testing arrangements, cleanliness

आरोग्य मेला : सीएमओ ने परखी व्यवस्था, सफाई के दिए निर्देश

Mon, 19 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Arogya Mela: CMO gives instructions on testing arrangements, cleanliness
डुमरियागज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित जनआरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजो का उपचार
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को लगभग दो हजार मरीजों ने इलाज करवाया। स्वास्थ्य मेले के दौरान सीएमओ ने तीन पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दवा उपलब्धता व सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने सुबह 11:50 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्लीजोत, दोपहर 12:50 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहर व दोपहर 01:45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौरा पहुंचे और वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सालय व परिसर में सफाई के निर्देश दिए सभी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही जोड़ों का दर्द के बढ़े मरीज : भनवापुर। क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 113 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 44 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 36 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने कुल 34 मरीजों को इलाज व निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान मौसम में बच्चों को निमोनिया तथा डायरिया होने की संभावना अधिक होती है। बताया कि तेज बुखार, तेज पसली का चलना, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, थकान आदि निमोनिया के मुख्य लक्षण होते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को निमोनिया व डायरिया से बचाने के लिए एक साल की उम्र से पहले ही बच्चों को क्षेत्रीय एएनएम के द्वारा निशुल्क में वैक्सीन की तीन खुराक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, धीरज राय, विनय किशोर, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।
मरीजों का मेले में किया गया इलाज: पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाॅ. पुनीत श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको दवाई वितरित की। मेले में कुल 20 मरीज आए, जिसमें सुगर, बीपी, पेट सास फूलने तथा चरम लोग तथा साखी बुखार जैसे अनेक समस्या से संबंधित मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों ने परामर्श के साथ दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed